IPL 2026: MI पर जीत के साथ पांचवें नंबर पर पहुंची CSK, कंबोज के सिर पर सजी पर्पल कैप (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया। संजू सैमसन के सीजन के दूसरे शतक (54 गेंदों पर नाबाद 101 रन) की मदद से सीएसके ने एमआई को 103 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल इतिहास में सीएसके की यह सबसे बड़ी जीत है, जबकि एमआई की सबसे बड़ी हार।
एमआई और सीएसके मैच के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक लेकर तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे और सीएसके 7 मैच में 6 अंक के साथ पाचवें स्थान पर है।