आईपीएल 2026: एमआई-आरसीबी की टक्कर में विराट और रोहित पर रहेगी नजर, दोनों बल्लेबाजों का ऐसा है रिकॉर् (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में रविवार की शाम बेहद रोमांचक होने वाली है। सीजन का 20वां मुकाबला लीग की दो बड़ी और लोकप्रिय टीमों मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शाम 7:30 से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का आकर्षण इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि मौजूदा समय के भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी-अपनी टीमों के लिए ताल ठोकते नजर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ और अलग-अलग जर्सी में देखने का मौका फैंस के लिए रोमांचक होगा। रोहित एमआई को तो विराट आरसीबी को जीत दिलाने के लक्ष्य से वानखेड़े में उतरेंगे।
आईए देखते हैं कि रोहित का आरसीबी और विराट का एमआई के खिलाफ अब तक कैसा प्रदर्शन रहा है।