IND vs NZ: Glenn Phillips ने एक और तूफानी पारी से बनाए 2 World Record, केन विलियमसन को भी छोड़ा पीछे (Glenn Phillips)
India vs New Zealand T20I: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने रविवार (1 नवंबर) को भारत के खिलाफ हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के लिए फिलिप्स ने 38 गेंदों में नाबाद 65 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्का जड़े।
एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन
फिलिप्स ने इस सीरीज में पांच पारियों में 113.66 की औसत से 341 रन बनाए, इसके साथ ही उन्होंने एक द्वविपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस लिस्ट में फिलिस सॉल्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 331 रन बनाए थे।