New Zealand vs India, 5th T20I Highlights: टिम साइफर्ट (Tim Seifert) ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) की तूफानी पारी और एडम मिल्ने (Adam Milne) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (1 नवंबर) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। हालंकि सीरीज पर भारतीय टीम ने 3-2 से कब्जा किया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टीम की शुरूआत खराब रही और 19 रन के कुल स्कोर तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई।
इसके बाद ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी की। किशन ने 32 गेंदों में पांच चौकों औऱ पांच छक्कों की बदौलत 61 रन की पारी खेली। वहीं अय्यर ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छ्कके जड़े।