पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच शनिवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पीबीकेएस को हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
इस मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे एक फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "हमें इस मैच में श्रेयस अय्यर से खासा उम्मीदें हैं। अर्शदीप सिंह बेहद अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बाकी सरपंच साहब (अय्यर) तो बल्लेबाजी में कमाल दिखा ही रहे हैं। हम इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि पंजाब किंग्स ही इस मैच को अपने नाम करेगी।"
पंजाब किंग्स के एक फैन ने कहा, "आज पंजाब किंग्स इस मैच को अपने नाम करते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखेगी। अय्यर अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने ही घर में इस मैच को गंवाएगी।"