आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम 7:30 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच होने वाला है। दोनों टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाने के लिए तैयार हैं। फाइनल जीटी के होम ग्राउंड में खेला जा रहा है, लेकिन वहां भी आरसीबी के लिए हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच समर्थन देखने को मिल रहा है।
भोपाल से आए आरसीबी फैंस ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आरसीबी अच्छी गेंदबाजी करेगी। हम यहां रजत पाटीदार और विराट कोहली का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने आए हैं कि आरसीबी जीते।"
अहमदाबाद में महिला फैंस के बीच भी आरसीबी के लिए जोरदार समर्थन देखने को मिला। आईएएनएस से बात करते हुए एक महिला प्रशंसक ने कहा, "हम दोनों टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन हमारा झुकाव आरसीबी की तरफ ज्यादा है। मुझे लगता है कि विराट कोहली के साथ, स्कोर शायद 250 तक पहुंच सकता है।"