IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को बनाया सहायक कोच (Image Source: IANS)
GT VS MI Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (जीटी) अपनी कोचिंग टीम को मजबूत कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच बनाने के बाद फ्रेंचाइजी ने विजय दहिया को असिस्टेंट कोच के रूप में नियुक्त किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया लंबे समय से आईपीएल में बतौर कोच सक्रिय रहे हैं। उनके जुड़ने से निश्चित रूप से गुजरात टाइटन्स की कोचिंग टीम मजबूत हुई है। विजय दहिया आईपीएल में केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे हैं।
विजय दहिया घरेलू क्रिकेट में भी कोच के तौर पर सफल रहे हैं। उनकी कोचिंग में दिल्ली ने 2007-08 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था। दहिया उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के भी कोच रहे हैं।