Dharamshala: IPL Qualifier 1 - RCB vs GT (Image Source: IANS)
IPL Qualifier: गुजरात टाइटंस (जीटी) के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल के एक सीजन में 'पावरप्ले' के दौरान सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 'क्वालीफायर-1' में रबाडा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर वेंकटेश अय्यर को कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।
यह आईपीएल 2026 में पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) के दौरान कगिसो रबाडा का 18वां विकेट था। इसी के साथ उन्होंने मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2023 में पावरप्ले के दौरान 17 विकेट हासिल किए थे। मिशेल जॉनसन (2013) और ट्रेंट बोल्ट (2020) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में पावरप्ले के दौरान 16-16 विकेट हासिल किए थे।