Kolkata: Indian Premier League 2026 - KKR vs RR (Image Source: IANS)
Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 28वें मैच में जीत के लिए 156 रन का टारगेट रखा है। केकेआर की कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने की होगी।
ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 8.4 ओवरों में 81 रन की साझेदारी की।
सूर्यवंशी महज 4 रन से अर्धशतक चूके। उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाए। इसके बाद जायसवाल ने ध्रुव जुरेल (5) के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 16 रन की साझेदारी की। आलम ये रहा कि टीम ने 99 के स्कोर तक जायसवाल का विकेट भी खो दिया था।