तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सामना करेगी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में केकेआर की शुरुआत काफी मुश्किल रही है। केकेआर ने इस सीजन अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है। इस टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 65 रन से मात दी। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ केकेआर का मुकाबला बारिश के चलत बेनतीजा रहा था, जिसके चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए। केकेआर 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है।
केकेआर की टीम यह मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। इस अहम मुकाबले से पहले, फैंस अपने स्टार खिलाड़ियों को वापसी करते और लय में आते हुए देखने के लिए बेताब होंगे।