IPL 2026: KKR को पहली जीत का इंतजार,GT के साथ मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में गुजरात आगे (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजराट टाइटंस (जीटी) आमने-सामने होंगी। केकेआर और जीटी दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा।
केकेआर का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को सीजन में पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने अब तक खेले 5 मैचों में 4 मैच गंवा चुकी है। बारिश की वजह से पंजाब के खिलाफ 1 अंक टीम को मिला था। केकेआर अंकतालिका में दसवें स्थान पर है।
प्लेऑफ की संभावना को जिंदा रखने के लिए केकेआर को इस मैच में किसी भी तरह जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, जीटी को उसके घर में हराना आसान नहीं है, लेकिन केकेआर को यह मुश्किल काम करना होगा।