Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। एक ओर केकेआर इस मुकाबले को जीतकर खाता खोलना चाहेगी, तो वहीं, दूसरी तरफ पीबीकेएस का लक्ष्य जीत की हैट्रिक लगाना होगा।
केकेआर की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। मेजबान टीम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के स्थान पर रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को शामिल किया गया है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा है, लेकिन यह बहुत बढ़िया विकेट है और इस पर घास भी थोड़ी कम है। हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जो मजबूरी में करने पड़े। पिछले मैच में कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे और सुनील नरेन भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी टीम में आए हैं।"