CSK VS DC: आईपीएल 2026 में देर से शामिल होने को लेकर बढ़ रही अटकलों और आलोचनाओं के बीच ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। स्टार्क ने आलोचकों को आड़े हाथों लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा मिचेल स्टार्क इस समय कंधे और कोहनी की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि चोट की गंभीरता उन्हें ऑस्ट्रेलियाई सत्र के बाद पूरी तरह समझ में आई। टीम के शुरुआती मैचों से उनकी गैरमौजूदगी के कारण मीडिया और फैंस के बीच अफवाहें फैल गईं और उनके आईपीएल में खेलने की प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाए गए।
स्टार्क ने अपनी फिटनेस और उपलब्धता के बारे में फैलाई जा रही बातों पर निराशा जाहिर की। उन्होंने 'इंस्टाग्राम' पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट का इलाज करवा रहा हूं और उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान मुझे इस चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। लोगों ने आईपीएल में मेरी भागीदारी को लेकर कुछ बहुत ही तीखे बयान दिए हैं, खिलाड़ियों के बारे में पूरी तरह से गलत जानकारी वाली राय दी है, उन्हें तथ्यों की तरह पेश किया है और यहां तक दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे भी बेहतर जानते हैं।"