IPL Qualifier: पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम के पास स्टार बल्लेबाजों की भरमार है, जबकि मुंबई का गेंदबाजी अटैक भी काफी मजबूत नजर आ रहा है।
मुंबई इंडियंस के पास एक से बढ़कर एक दमदार सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। क्विंटन डी कॉक को भी ऑक्शन में टीम ने खरीदा है। वहीं, रयान रिकेल्टन ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था। रोहित के साथ रिकेल्टन या डी कॉक में से कोई एक पारी का आगाज करता हुआ नजर आएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म अच्छी रही है। वहीं, तिलक वर्मा ने भी मुंबई इंडियंस के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में टीम के पास एक और विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है, जो अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।
नमन धीर पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं। मुंबई के पास हार्दिक पांड्या, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर के रूप में शानदार ऑलराउंडर्स भी मौजूद हैं। जैक्स ने हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में लाजवाब प्रदर्शन किया था। वहीं, हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।