आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए पारी की शुरुआत करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ वैभव ने 97 रन की विस्फोटक पारी खेली।
आरआर पारी खत्म होने के बाद वैभव ने कहा, "मेरे दिमाग में था कि यह एक नॉकआउट गेम है और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि मैं जो अभ्यास में कर रहा था, वही करूं, गेम का मजा लूं, और इस मैच का दबाव न लूं।"
वैभव अपने रिकॉर्ड शतक से चूक गए। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला, और इसीलिए मैंने मिसटाइम किया। अगर मैं थर्ड मैन की तरफ जाता, तो वह आसानी से क्लियर हो जाता। लेकिन मैंने उसे स्ट्रेट मारने की कोशिश की, और इसीलिए मेरा शॉट मिस हो गया।"