आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार की पारी के दम पर आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पाटीदार ने प्लेऑफ के अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखा और गुजरात टाइटंस (जीटी) के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों पर 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेली। पाटीदार की इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट पर 254 रन बनाए। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
आईपीएल प्लेऑफ में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था। गुजरात ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट पर 233 रन बनाए थे।