Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत वानखेड़े के मैदान पर पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमआई के बल्लेबाज डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
क्विंटन डी कॉक आईपीएल में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डीक कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 25वीं बार आईपीएल में 50 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने इस लीग में 24 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर केएल राहुल का नाम दर्ज है। राहुल ने 31 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है।