आईपीएल 2026: जीटी से हार के बाद भी आरसीबी दूसरे नंबर पर, भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जीटी अंकतालिका में पांचवें स्थान पर चली गई है। आरसीबी को हार का नुकसान नहीं हुआ है। टीम अभी दूसरे नंबर पर है।
आइए देखते हैं कि जीटी-आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है। साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के पास है।
पंजाब किंग्स 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। एसआरएच के 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।