आईपीएल 2026: आरसीबी लगातार 2 खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनी (Image Source: IANS)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ आरसीबी के नाम आईपीएल के कई रिकॉर्ड जुड़ गए हैं।
आरसीबी लगातार दो आईपीएल खिताब (2025, 2026) जीतने वाली लीग की तीसरी टीम बन गई है। आरसीबी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (एमआई) (2019 और 2020) में ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।
आरसीबी सर्वाधिक आईपीएल खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है। मुंबई इंडियंस और सीएसके 5-5 खिताब के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 3 खिताब के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे और 2 खिताब के साथ आरसीबी तीसरे स्थान पर है।