IPL 2026: GT को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची RCB, विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला गया। विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने मैच 5 विकेट से जीत लिया।
आरसीबी और जीटी मैच के बाद आइए जानते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।
पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी 7 मैचों में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 10 अंक के साथ तीसरे स्थान, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। सीएसके 7 मैच में 6 अंक के साथ पाचवें स्थान पर है।