IPL 2026: खिताबी मुकाबले में RCB की GT से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड? (Image Source: IANS)
70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी।
दोनों ही टीमें दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। फाइनल मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और जीटी के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मुकाबलों में जीत आरसीबी को मिली है, जबकि 4 मैच जीटी ने जीते हैं। यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी, जीटी पर हावी रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए थे।