IPL Qualifier: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। लीग चरण के शेष 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई तक भारत के 12 अलग-अलग स्टेडियम में आयोजित होंगे। नए सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होगी, जिसके लिए शुरुआती 20 मुकाबलों का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था।
दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अहम पड़ाव पर पहुंचेगा, टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अलग-अलग स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच से होगी, जो आगे आने वाले रोमांचक मैचों के लिए माहौल तैयार करेगा।