आईपीएल 2026: एसआरएच ने आरसीबी को 55 रन से हराया, ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आरसीबी को 55 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भी एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर ही है।
एसआरएच के दिए 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बना सकी और 55 रन से मैच हार गई। आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 31 गेंदों पर 41 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पड्डिकल 21 रन बनाकर आउट हुए।
एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला।