IPL 2026: KKR को 65 रन से हराकर SRH ने खोला जीत का खाता (Image Source: IANS)
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ एसआरएच ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर को लगातार दूसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए।
ट्रेविस हेड 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 48 रन टीम के खाते में जोड़े।