Hyderabad: Indian Premier League 2026 - CSK vs SRH (Image Source: IANS)
Indian Premier League: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार की शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शनिवार की शाम को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है।
एसआरएच-सीएसके के बीच हुआ मैच के बाद अंकतालिका के साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप सूची की शीर्ष खिलाड़ियों में बदलाव हुआ है।
पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हैं। आरसीबी 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंक के साथ चौथे और दिल्ली कैपिटल्स 5 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।