इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 67वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। टॉप-2 में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल है। फाइनल से पहले हम कुछ चीजें आजमाकर देखेंगे। हम बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। क्वालीफाई करना काफी अच्छा रहा। दर्शक बहुत जबरदस्त रहे हैं। उम्मीद है कि हम अच्छे नोट पर टूर्नामेंट का समापन करेंगे। टीम पिछले मैच वाली है।"
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम जहां भी जाते हैं, हमें ऐसा लगता है जैसे यह हमारे लिए 'होम गेम' हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां हैं? आपको हर मैच में अपने मानकों के अनुरूप प्रदर्शन करना होता है। आपको कई पैमानों पर खरा उतरना होता है। बेथेल को उंगली में चोट लगी है। मैं अब वापस आ गया हूं।"