IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
विल जैक्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के लिए हाल ही में खत्म हुआ टी20 विश्व कप 2026 कमाल का गुजरा था। जैक्स ने टूर्नामेंट में खेले 8 मुकाबलों में 176 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 226 रन बनाए थे। इसके साथ ही उनका प्रदर्शन गेंद से भी शानदार रहा था और वह 9 विकेट निकालने में सफल रहे थे। विल जैक्स मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम के लिए जैक्स ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ग्रीन आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। ग्रीन के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वह किसी भी बैटिंग पोजीशन पर खेल सकते हैं, यानी केकेआर उन्हें टॉप और मिडिल ऑर्डर दोनों में इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, वह गेंद से भी काफी प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।