आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होनी है। केकेआर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी केकेआर के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।
प्रियांश आर्या: केकेआर के लिए प्रियांश आर्या इस मुकाबले में बड़ा खतरा बन सकता है। खासतौर पर पावरप्ले में प्रियांश अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। प्रियांश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 11 गेंदों में 354 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 39 रन बनाए थे।
प्रभसिमरन सिंह: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2026 में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले में प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने 24 गेंदों में 37 रनों की दमदार पारी खेली थी। प्रभसिमरन तेजी से रन बनाने के साथ-साथ पारी को बुनने की काबिलियत भी रखते हैं।