आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रविवार को खेला जाना है। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आइए आपको उन पांच आरसीबी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो फाइनल में जीटी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
विराट कोहली: गुजरात टाइटंस के लिए फाइनल में सबसे बड़ा खतरा विराट कोहली होंगे। कोहली का इस सीजन फॉर्म शानदार रहा है और वह 15 मुकाबलों में 600 रन बना चुके हैं। पहले क्वालीफायर में जीटी के खिलाफ विराट बेहतरीन लय में दिखाई थे और उन्होंने 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अगर कोहली का बल्ला चला, तो जीटी के लिए राह मुश्किल हो सकती है।
रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में मुश्किल परिस्थितियों में कमाल की पारियां खेली हैं। पहले क्वालीफायर में दबाव में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। रजत पारी को बुनने के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करने का हुनर भी जानते हैं, और यही वजह है कि वह जीटी के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।