आईपीएल 2026 रोमांच से भरपूर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इस सीजन युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। किसी ने बल्ले, तो किसी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। आइए ऐसे ही पांच युवा प्लेयर्स के नाम आपको बताते हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से जीता फैंस का दिल।
वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 को वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने इस सीजन रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई और कई बड़े मुकाम हासिल किए। वैभव ने 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए। वैभव ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड भी कायम किया। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।
साकिब हुसैन: बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया। डेब्यू मैच में ही अपनी गेंदबाजी से चर्चा का विषय बने साकिब ने सीजन में खेले 11 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए।