रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मैच शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मुंबई से इस मैच को देखने पहुंची साक्षी ने कहा, "मैं यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सपोर्ट करने आई हूं। यहां का मैनेजमेंट बहुत अच्छा है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर दूसरी बार कप उठाना चाहेंगी।"
दृष्टि पटेल ने कहा, "फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। मैं इस मुकाबले में आरसीबी को सपोर्ट कर रही हूं। विराट कोहली और रजत पाटीदार बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करेंगे। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने जा रही है।"