आईपीएल 2026 का सीजन रोमांच से भरपूर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को फाइनल में 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। आइए आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन किन 5 वजहों से याद रखा जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी की अद्भुत बल्लेबाजी: राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। वैभव ने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। वैभव के बल्ले से निकले शॉट्स और बेहतरीन पारियों का हर कोई मुरीद हुआ।
कोहली का विनिंग सिक्स: विराट कोहली को भारतीय टीम की जर्सी में कई बार फाइनल मैच को खत्म करते हुए देखा गया है। हालांकि, आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में कोहली ने यह कारनामा पहली बार करके दिखाया। जीटी के खिलाफ फाइनल मैच में विराट ने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली। कोहली ने पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया।