आईपीएल 2026: एमआई को हराकर अंकतालिका में किस स्थान पर पहुंची सीएसके? राहुल और भुवनेश्वर के पास ऑरेंज (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हरा दिया।
सीएसके को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला था। गायकवाड़ के 48 गेंदों पर नाबाद 67 रन और कार्तिक शर्मा के 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन की मदद से सीएसके ने 11 गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सीजन के नौवें मैच में सीएसके की यह चौथी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर चली गई है।
सीएसके और एमआई मैच के बाद आइए अंकतालिका पर एक नजर डालते हैं।