Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का आगाज मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में हार का सामना करना पड़ा है। दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद एमआई टीम बुरी तरह से फ्लॉप हो रही है। आइए आपको वो 5 कारण बताते हैं, जिनके चलते मुंबई इंडियंस नहीं तोड़ पा रही है हार का क्रम।
सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म: मुंबई इंडियंस के लिए अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म चिंता का विषय रही है। सूर्यकुमार 5 मुकाबलों में सिर्फ 106 रन ही बना सके हैं। सूर्यकुमार बीच के ओवरों में एमआई की पारी को संभालने की जिम्मेदारी संभालते हैं। पिछले सीजन सूर्या ने 16 मुकाबलों में 717 रन बनाए थे, जिसके चलते टीम दूसरे क्वालिफायर तक पहुंचने में सफल रही थी। सूर्यकुमार का रन न बनाना मुंबई इंडियंस को काफी ज्यादा भारी पड़ रहा है।
उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे रहे कप्तान हार्दिक: सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ हार्दिक पांड्या भी इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। टॉप ऑर्डर के नाकाम होने पर एमआई को हार्दिक से दमदार प्रदर्शन की आस रहती है। हालांकि, हार्दिक 4 मुकाबलों में 27 की औसत से महज 81 रन ही बना सके हैं। बतौर फिनिशर हार्दिक उस तरह की लय में दिखाई नहीं दिए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 5 मुकाबलों में 7 विकेट निकाले हैं, लेकिन उनको इकोनॉमी 9.17 का रहा है।