आईपीएल 2026: क्या सीएसके के घरेलू मैदान पर टूटेगा एमआई की हार का सिलसिला? ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार की शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। क्या एमआई सीएसके को उसके घर में हराएगी या सीएसके अपने घर में एमआई को हराकर 2 अंक लेगी, ये देखना काफी रोमांचक होगा।
सीएसके और एमआई दोनों ही लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों के पास 5-5 आईपीएल खिताब हैं। मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
सीएसके 8 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो बाकी के 6 मैचों में कम से कम 5 मैच जीतने होंगे। इसलिए अपने घर में सीएसके एमआई के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पूरी जान लगाएगी।