इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 की नीलामी से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बैटिंग कोच माइकल हसी से अलग होने की घोषण की है।
माइकल हसी अपने खेल करियर को अलविदा कहने के बाद सीएसके के साथ बतौर बैटिंग कोच जुड़े थे। सोमवार को फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास संदेश के जरिए उनके जाने की पुष्टि करते हुए बताया, "2008 में पहले सीजन से ही, आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। पीली जर्सी में आपका सफर सिर्फ आपके बनाए रनों या आपके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ियों से ही नहीं, बल्कि उन वर्षों में आपके समर्पण, विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता से भी पहचाना जाएगा। हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी, 'हसमिस्टर'। जो एक बार सुपर किंग बन गया, वह हमेशा के लिए सुपर किंग ही रहता है।"
आईपीएल 2024, 2025 और 2026 के प्लेऑफ में जगह न बना पाने के बाद, सीएसके ने नए सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। हसी का जाना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।