आईपीएल क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर युवती से शोषण का आरोप, खिलाड़ी का इनकार (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पश्चिम बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगा है। मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभिषेक पोरेल इसी जिले के चंदननगर के रहने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, 23 वर्षीय अभिषेक ने इन आरोपों को गलत बताया है। पता चला है कि अभिषेक अभी बेंगलुरु में हैं।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अभिषेक पोरेल के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में थीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।