मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शुक्रवार को भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। रॉबिन ने 2008 में आईपीएल का डेब्यू एमआई से किया था और अब कोच तौर पर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत भी इसी फ्रेंचाइजी के साथ कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच के तौर पर अपने पहले इंटरव्यू में रॉबिन उथप्पा ने कहा, "मैंने मुंबई को फैंस का भरोसा और विश्वास जीतते हुए, चैंपियन बनते हुए, और फिर लगातार जीतते हुए और जीतने के नजरिए से दुनिया की सबसे अच्छी फ्रेंचाइजी में से एक बनते हुए देखा है। आज, हम खुद को उसी स्थिति में पाते हैं जहां फैंस का भरोसा फिर से जीतने की जरूरत है। हम फिर से अंडरडॉग के तौर पर आए हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं सच में वापस आकर और इस फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मौका पाकर बहुत खुश हूं। सच कहूं तो यह किस्मत जैसा लगता है। मैंने अपना आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस के साथ शुरू किया था और मैं अपना आईपीएल कोचिंग करियर भी मुंबई इंडियंस के साथ शुरू कर रहा हूं।"