Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद मंगलवार से प्लेऑफ मुकाबले शुरू होंगे। 26 मई को 'क्वालीफायर-1' खेला जाएगा, जिसके बाद 27 मई को 'एलिमिनेटर' मैच का आयोजन होगा। 29 मई को 'क्वालीफायर-2' खेला जाएगा और 'फाइनल' मैच 31 मई को आयोजित होगा। आइए, क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच के अंतर को समझते हैं।
क्वालीफायर-1: यह मैच लीग मुकाबलों में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच खेला जाता है। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 अंकों के साथ टॉप पर रही, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 18 ही अंक हासिल किए, लेकिन नेट रन रेट में मामूली अंतर के कारण यह टीम दूसरे स्थान पर रही।
26 मई को क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना क्वालीफायर-2 जीतने वाली टीम से होगा। खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा।