ईरानी कप: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया 237 रन पर ढेर, पहले दिन गिरे कुल 12 विकेट (ईरानी कप: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया 237 रन पर ढेर, पहले दिन गिरे कुल 12 विकेट)
जम्मू-कश्मीर ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जारी मुकाबले के शुरुआती दिन रेस्ट ऑफ इंडिया को 237 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में सिर्फ 21 रन तक 2 विकेट गंवा दिए।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में सिर्फ 68.1 ओवरों का सामना कर सकी। इस टीम ने महज 8 के स्कोर पर सनत सांगवान (1) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद शिखर मोहन ने सुदीप घरामी के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन जुटाए।
सुदीप (8) के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। यहां से शिखर मोहन ने सरफराज खान (45) के साथ मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 133 गेंदों में 76 रन जुटाए। शिखर 9 चौकों और 1 छक्के के साथ 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे।