Cricket Ireland,Cricket Ireland, Ireland Cricket, Ireland cricket team (Image Source: IANS)
Cricket Ireland: तालिबान सरकार द्वारा अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ मुखर स्वर रखने के बावजूद क्रिकेट आयरलैंड ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करने का फैसला किया है। आयरलैंड 5 से 14 अगस्त के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा।
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी सारा कीन ने कहा, "यह फैसला न तो वित्तीय कारणों से लिया गया है और न ही किसी कानूनी मजबूरी में, बल्कि इसे संगठन के व्यापक हित में लिया गया है।"
उन्होंने कहा, "हम इस निर्णय को लेकर अपनी नैतिक असहजता को स्वीकार करते हैं और हम सरकार द्वारा, विशेषकर महिलाओं के साथ किए जा रहे व्यवहार का विरोध करते हैं। लेकिन हम इसे अफगान महिला टीम की स्थिति को सामने लाने का अवसर भी मानते हैं।"