इरफान पठान: टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज, टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार (इरफान पठान: टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज, टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार)
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने।
इरफान पठान का जन्म 27 अक्टूबर 1984 को गुजरात के वडोदरा में हुआ। इरफान के परिवार की आर्थिक स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं थी और पिता मस्जिद में मुअज्जिन थे। हालांकि, इरफान को क्रिकेट के खेल से बचपन से ही लगाव था। बड़े भाई यूसुफ पठान के साथ मिलकर वह मस्जिद के पास ही मौजूद मैदान पर खूब क्रिकेट खेला करते थे।
इरफान का सिलेक्शन जल्द ही भारत की अंडर-15 टीम में हुआ। यहां उन्होने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया। जल्द ही उन्होंने अंडर-19 टीम में भी जगह बना ली। घरेलू क्रिकेट में भी इरफान ने अपनी स्विंग के दम पर खूब नाम कमाया और सिलेक्टर्स की निगाहों में आ गए।