Harare: India vs Zimbabwe, 1st T20 Match (Image Source: IANS)
T20 Match: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 90 रन से दमदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी को सराहा है। इसी के साथ कप्तान ने सीरीज के निर्णायक मैच में बदलाव का संकेत भी दिया।
शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान टीम 17.5 ओवरों में सिर्फ 129 रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरा मुकाबला जीतकर मेहमान टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है।