ऋषभ पंत का बल्ला इन दिनों खामोश चल रहा है। आईपीएल 2026 में भी पंत कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पंत को भारतीय टीम में जगह दी गई है। हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि पंत को उनका खेलने का तरीका बदलने के लिए बिल्कुल भी नहीं कहा गया है।
हालांकि, गंभीर ने कहा कि पंत को मैच की परिस्थितियों को देखकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए गंभीर ने कहा, "हर खिलाड़ी को जज उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। जहां तक बात ऋषभ पंत की है, तो हम चाहते हैं कि वह वैसा ही खेले जैसा खेलते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम चाहते हैं कि पंत अपने खेलने के तरीके को बदलें। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में आपको परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करनी पड़ती है। परिस्थितियों को पढ़ना और समझना बेहद जरूरी है कि उस वक्त टीम को आपसे कैसी बल्लेबाजी की जरूरत है। आपको परिस्थितियों को देखकर ही अपने शॉट्स खेलने होंगे।"