Ahmedabad: New Zealand Team Practices Ahead of T20 World Cup Final (Image Source: IANS)
New Zealand Team Practices Ahead: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टीम बेहद मजबूत है और जीत के लिए न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा।
एबी डी विलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए डेल स्टेन कहा कि भारतीय टीम अपने देश और अपनी कंडीशन में बहुत मजबूत है। उन्हें हराना बेहद मुश्किल काम है। न्यूजीलैंड को अगर जीत दर्ज करनी है, तो उन्हें चमत्कार करना होगा।
स्टेन ने कहा कि न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है और बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है। इसलिए वे चाहते हैं कि टीम जीते, लेकिन भारत के सामने न्यूजीलैंड का जीत पाना मुश्किल लगता है।