भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना स्टेडियम में आयोजित दूसरे वनडे में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने डेब्यू किया। भारतीय टीम के लिए डेब्यू को प्रिंस यादव को अपनी जिंदगी का सपना पूरा होना बताया है। प्रिंस यादव को भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कैप दिया। यह प्रिंस के लिए बेहद खास अवसर था।
श्रेयस अय्यर ने प्रिंस को डेब्यू कैप देते हुए कहा, "कैप नंबर 263, प्रिंस। आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। आपका प्रदर्शन निश्चित रूप से यह साबित करता है। आप इस मौके के हकदार हैं, और जिस तरह से आपने कल कहा कि आप अपने देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं और आपके पीछे आने वाले हर एक व्यक्ति को खुश करना चाहते हैं, तो आपको, आपके परिवार को, और इस पूरे सफर में आपका साथ देने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। अच्छा करो, दोस्त।"