Sri Lanka Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से रौंदने के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
टीम के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जमकर तारीफ की। उन्होंने खासतौर पर गेंदबाजों की सराहना की।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छा एहसास है। टूर्नामेंट से पहले, हमने बिना हारे आगे बढ़ने के बारे में बहुत बात की थी, लेकिन उससे भी जरूरी बात यह थी कि हम अपने तय किए गए ऊंचे स्टैंडर्ड के हिसाब से खेलें। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हर कोई हर मैच में कितनी सकारात्मक सोच के साथ उतरता है। जिस भी खिलाड़ी को मौका मिला, उसने अच्छा प्रदर्शन किया। एक कप्तान और एक टीम के तौर पर, हम यही चाहते थे - बिना हारे आगे बढ़ना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना।"