श्रीलंका में स्पिन के लिए मददगार पिचों पर इस खिलाड़ी का अनुभव बहुत काम आएगा: दीप दासगुप्ता (Image Source: IANS)
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि अनुभवी रवींद्र जडेजा का स्पिन के लिए मददगार पिचों पर गेंदबाजी करने का लंबा अनुभव श्रीलंका में होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में टीम के लिए बेहद अहम होगा।
मौजूदा टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार श्रीलंका के टेस्ट दौरे पर आए हैं, जबकि जडेजा और केएल राहुल के पास ही श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव मौजूद है। राहुल 2015 और 2017 में श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं, जडेजा साल 2017 में 3-0 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।