जय मूंदड़ा: भारत में जन्मे दो भाई, एक स्वीडन से खेला, तो दूसरा आयरलैंड के लिए डेब्यू को तैयार (Image Source: IANS)
राजस्थान के टोंक जिले में जन्मे जय मूंदड़ा भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम का हिस्सा हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को डबलिन में टी20 सीरीज के दो मैच खेलेंगे, जिसमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय को शामिल किया गया है। जय उस परिवार से आते हैं, जहां से एक बेटा पहले ही स्वीडन के लिए खेल रहा है।
जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को हुआ था। बचपन से ही जय को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलने का भी शौक था। वह राजस्थान की अंडर-14 टीम का भी हिस्सा रहे और कई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेला।
इसके बाद पढ़ाई के लिए जय बेंगलुरु चले गए। एक समय ऐसा भी आया, जब पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए जय ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। कॉलेज के दिनों वह सिर्फ शौकिया क्रिकेट खेल रहे थे।