वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जेक फ्रेजर-मैकगर्क (वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जेक फ्रेजर-मैकगर्क)
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को कैरेन रोल्टन ओवल में क्वींसलैंड के खिलाफ दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज वन-डे कप फिफ्टी लगाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, वह वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
फ्रेजर-मैकगर्क ने 63 गेंदों में 122 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और नौ छक्के लगाए। मैकगर्क ने कप्तान नाथन मैकस्वीनी (103 गेंदों में 106) के साथ मिलकर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 397 तक पहुंचाया।
मैकगर्क ने अपनी पारी के दौरान 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सूर्यवंशी के नाम 11 गेंदों पर लिस्ट ए अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। मैकगर्क का अर्धशतक लिस्ट ए क्रिकेट का चौथा सबसे तेज अर्धशतक है।